Reprint Private Form

नियम-निर्देश

स्नातकोत्तर (एम0ए0 प्रथम/अंतिम वर्ष तथा एम0काम प्रथम/अंतिम वर्ष) प्राईवेट कक्षाओं के परीक्षा फार्म पूरित करने के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट के मुख्य पृष्ठ पर Private Exam Form link पर click कर निम्न प्रक्रिया का पालन करें -
1. Type of Student का चयन करे।
2. कक्षा का चयन करें।
3. विषय का चयन करे। अगर आप अंतिम वर्ष के लिए आवेदन कर रहे है तो प्रथम वर्ष का अनुक्रमांक प्रविष्ट करे तत्पश्चात् Registration Process पर Click करें। इसके पश्चात् परीक्षा फार्म खुलेगा जहा मॉगी गयी समस्त सूचना को ध्यानपूर्वक प्रविष्ट करें। Submit करने के पश्चात् फार्म एवं निर्धारित शुल्क का चालान प्रिन्ट होगा। शुल्क को इलाहाबाद बैंक के किसी भी सी0बी0एस0 शाखा में जमा करने के पश्चात जिस महाविद्यालय के लिए आपने व्यक्तिगत फार्म भरा है उस महाविद्यालय में जमा करना सुनिश्चित करें।
4. व्यक्तिगत अभ्यर्थी केवल अप्रायोगिक विषयों में ही परीक्षा देने हेतु अर्ह है। इसके अतिरिक्त दी0द0उ0गो0वि0वि0, गोरखपुर के कार्यक्षेत्र के परिधि में निवास करने वाले अभ्यर्थी ही व्यक्तिगत परीक्षा मे बैठने हेतु अर्ह है।
5. एक विषय की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी जहॉ से स्नातक उत्तीर्ण हैं उसी संस्था से द्वितीय वर्ष के एक शेष अप्रयोगिक विषय से व्यक्तिगत अभ्यर्थी के रूप में फार्म भर सकते है। किन्तु इसके अतिरिक्त एक अन्य विषय से स्नातक की परीक्षा हेतु इच्छुक अभ्यर्थी संस्था में सम्बन्धित विषय न होने की दशा में संस्था/विश्वविद्यालय के सक्षम अधिकारी की अनुमति से विश्वविद्यालय केन्द्र से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष की परीक्षा दे सकते है।
6. भूतपूर्व छात्र/छात्रा किसी दशा में विषय एवं परीक्षा केन्द्र का परिवर्तन नही कर सकते है।
7. संस्थागत छात्र/छात्रा के रूप में स्नातक द्वितीय वर्ष एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण ऐसे अभ्यर्थी जो सरकारी सेवा में कार्यरत हो गये हैं उन्हे अप्रयोगिक विषयों में विभागीय प्रमाणपत्र एवं अनुमति के आधार पर व्यक्तिगत अभ्यर्थी के रूप में अप्रायोगिक विषयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अर्ह है। इसके अतिरिक्त संस्थागत छात्र/छात्रा के रूप में बी0ए0 प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष तथा स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अन्य परीक्षार्थी किसी भी दशा में व्यक्तिगत परीक्षार्थी के रूप में परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अर्ह नही है।

Reprint Private Form