एल0एल0एम0 भाग एक तथा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन लेबर लॉ सत्र 2010-11 में प्रवेश हेतु नियमावली
1. आनलाइन प्रवेश आवेदन पत्र की एक हार्ड प्रति विधि विभाग के कार्यालय में जमा करने की अंतिम तिथि 30/08/2011 है। इस प्रति के साथ सभी कक्षाओं की अंकतालिका, चरित्र प्रमाण पत्र, अन्य पिछड़ा वर्ग/अनु0 जाति/जनजाति प्रमाण पत्र, स्व0 संग्राम सेनानी/विकलांग/भू0पू0 सैनिक आदि के प्रमाण पत्रों की छाया प्रति एवं अन्तराल होने पर अन्तराल का नोटरी शपथ पत्र संलग्न करना अनिवार्य है। कर्मचारी पाल्य अपने दावा हेतु प्रमाण पत्र संलग्न करें।
2. एल0एल0एम0 प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु शैक्षिक योग्यता एल0एल0बी0 में सामान्य वर्ग एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए न्यूनतम 58 प्रतिशत अंक अनिवार्य है, जबकि यह नियम अनु0 जाति/जनजाति पर लागू नही होगा। वर्ष 2007 के पूर्व एल0एल0बी0 उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रवेश हेतु अर्ह नही होगें।
3. डिप्लोमा इन लेबर लॉ में प्रवेश हेतु न्यूनतम योग्यता एल0एल0बी0 अथवा एम0काम0 अथवा एम0ए0 (अर्थशास्त्र/समाजशास्त्र) है। वर्ष 2007 के पूर्व योग्यताप्रदायी परीक्षा उत्तीर्ण अभ्यर्थी प्रवेश हेतु अर्ह नही होगें।
4. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश से सम्बन्धित अन्य सामान्य नियम लागू होगें।
5. सत्र 2010-11 की योग्यताप्रदायी परीक्षा उत्तीर्ण छात्र प्रवेश हेतु अर्ह नही होगें।
6. ऑन लाइन आवेदन पूरित कर उसे submit करने के बाद उस के printout की एक प्रति लेकर यथास्थान अपना स्वहस्ताक्षरित फोटो लगा लें तथा निर्दिष्ट स्थान पर भी हस्ताक्षर कर लें। फार्म के साथ निर्धारित शुल्क (फार्म शुल्क सहित) का एक चालान एवं प्रवेष कार्ड प्रिन्ट होगा। प्रवेष कार्ड को सम्बन्धित संकायाध्यक्ष से प्रमाणित कराकर चालान पर प्रिन्टेड शुल्क को इलाहाबाद बैंक के किसी भी सी0बी0एस0 ब्रांच पर जमा किया जा सकता है। स्टूडेण्ट कापी को प्रिन्टेड फार्म के साथ संलग्न करके सम्बन्धित संकायाध्यक्ष कार्यालय में दिनॉक 30/08/2011 तक जमा कर दें।